Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल–चित्तरंजन मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टला, यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

आसनसोल- आसनसोल–चित्तरंजन मार्ग पर कालीतला रेल क्रॉसिंग के समीप रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ‘राधिका’ नामक यात्रियों से भरी बस एमएसपीएल गेट के पास आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस चालक संतुलन नहीं बना सका और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
सूचना मिलते ही सालानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
आसनसोल–चित्तरंजन मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टला, यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई आसनसोल–चित्तरंजन मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टला, यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई Reviewed by Bengal Media on January 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.