Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कुल्टी में अमृत परियोजना पर ठहराव, भाजपा ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप


कुल्टी- भाजपा पार्षद एवं आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने नियामतपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुल्टी क्षेत्र में अमृत परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन शेष कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है।
चैताली तिवारी ने आरोप लगाया कि परियोजना से जुड़े पाइप चोरी हो रहे हैं, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मौन साधे हुए है। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत का परिणाम बताया।
उन्होंने हाउस कनेक्शन शुल्क को 11,000 रुपये तक बढ़ाए जाने को अवैध करार देते हुए कहा कि यह आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने की साजिश है। तिवारी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में घोटाले किए जा रहे हैं और अवैध कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
भाजपा नेता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन छेड़ेगी और जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सत्ता में आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कुल्टी में अमृत परियोजना पर ठहराव, भाजपा ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप कुल्टी में अमृत परियोजना पर ठहराव, भाजपा ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप Reviewed by Bengal Media on January 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.