Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आम यात्री बनकर लोकल ट्रेन में सफर, यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुईं विधायक अग्निमित्रा पाल


आसनसोल- आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल शुक्रवार को एक अलग ही अंदाज़ में नजर आईं। आम यात्रियों की समस्याओं को करीब से समझने के लिए उन्होंने आसनसोल से आद्रा तक लोकल ट्रेन में सामान्य यात्री की तरह सफर किया। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से बातचीत की और उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को गंभीरता से सुना।
ट्रेन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए विधायक भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि हरे-भरे खेत और लाल मिट्टी के रास्तों को देखकर उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए, जब रेल यात्रा सिर्फ आनंद और सुकून का प्रतीक होती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में यात्रियों की जरूरतों के अनुसार रेल सेवाओं में सुधार बेहद जरूरी है।
आद्रा पहुंचने के बाद अग्निमित्रा पाल ने आद्रा डिवीजन के नवनियुक्त डीआरएम मुकेश गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर एक मांग पत्र सौंपा। मांगों में प्रमुख रूप से कोरोना काल के बाद से बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू करने, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव कर कनेक्टिंग ट्रेनों के लिए पर्याप्त समय देने, आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रेल फाटकों पर लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ब्रिज और अंडरपास के निर्माण तथा कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव समय को बढ़ाने की मांग शामिल रही।
मुलाकात के बाद विधायक ने बताया कि डीआरएम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना है और उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार यात्रियों की समस्याओं का जल्द ही सकारात्मक समाधान निकालेगी।
आम यात्री बनकर लोकल ट्रेन में सफर, यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुईं विधायक अग्निमित्रा पाल आम यात्री बनकर लोकल ट्रेन में सफर, यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुईं विधायक अग्निमित्रा पाल Reviewed by Bengal Media on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.