भीषण आग के बाद बड़ी राहत: 11 जली दुकानों का पुनर्निर्माण, विधायक हरेराम सिंह ने सौंपा कारोबारियों को सहारा
जामुड़िया- जामुड़िया थाना के वार्ड नंबर 32 में नेशनल हाईवे-19 के बगल में बनी अस्थाई दुकानों में भयानक आग लग गई।31 जनवरी की रात घटित इस आगलगी कि घटना में कुल 11 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं थीं।घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का बहुत बड़ा संकट आ गया, जिससे सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई थी।
इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल शुरू हो गई थी।कई बीजेपी नेताओं ने मौके का दौरा किया और कई तरह के सवाल उठाए।दूसरी ओर, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया और हर मुमकिन मदद देने का वादा किया था।
रविवार को जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह ने अपना वादा निभाते हुए सभी प्रभावित दुकानदारों की दुकानों का फिर से निर्माण कराया। इसके साथ ही, रविवार से अस्थाई मार्केट को फिर से खोल दिया गया।पता चला है कि आसनसोल नगर निगम के मेयर ने भी दुकानदारों को सहयोग का भरोसा दिया है।इसके अलावा स्थानीय 32 नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद भोला हेला ने भरोसा दिलाया कि हर दुकानदार को नगर निगम के ज़रिए 15,000 रुपये का वेंडर लोन दिलाया जाएगा।वही दुकानदार नई दुकान पाकर खुश हैं।उनका कहना है कि दुकान जलने के बाद वे अपनी रोज़ी-रोटी को लेकर बहुत परेशान थे लेकिन जामुड़िया विधायक की पहल से नई दुकान मिलने के बाद उन्हें फिर से उम्मीद की एक नई किरण दिख रही है।इसके लिए सभी दुकानदारों ने विधायक हरेराम सिंह का शुक्रिया अदा किया।जामुड़िया हरेराम सिंह ने इस मौके पर कहा कि घटना के बाद भाजपा के कई नेता आए, लेकिन सिर्फ़ बातें और राजनीति की।आज, फिर से बनी दुकानें सभी दुकानदारों को सौंप दी गई हैं।तृणमूल कांग्रेस हमेशा गरीब और कमज़ोर लोगों के साथ थी, है और रहेगी।
भीषण आग के बाद बड़ी राहत: 11 जली दुकानों का पुनर्निर्माण, विधायक हरेराम सिंह ने सौंपा कारोबारियों को सहारा
Reviewed by Bengal Media
on
February 08, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 08, 2026
Rating:

No comments: