Bengal Media

"Your Voice, Your News"

एनएच-19 पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 24 मीट्रिक टन अवैध कोयले से भरा ट्रक जब्त

जामुड़िया- सीआईएसएफ शीतलपुर मुख्यालय के कमांडेंट राहुल यादव के निर्देश पर शनिवार देर रात को सीआईएसएफ की श्रीपुर(एसआरपी) और कुनुस्तोड़िया(केएनटी) टीम ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया।8 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे एनएच-19 स्थित बोगरा चट्टी गांव के पास अभियान चलाया गया।छापेमारी के दौरान टीम ने एक ट्रक (संख्या WB-37E-3454) को रोका, जिसमें बिना किसी वैध दस्तावेज के करीब 24 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदा हुआ था।वही जांच के बाद ट्रक समेत जब्त कोयले को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीपुर फाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।इस विषय में सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव ने कहा कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ पूरी तरह तत्पर और सतर्क है।
एनएच-19 पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 24 मीट्रिक टन अवैध कोयले से भरा ट्रक जब्त एनएच-19 पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 24 मीट्रिक टन अवैध कोयले से भरा ट्रक जब्त Reviewed by Bengal Media on February 08, 2026 Rating: 5

1 comment:

  1. There are serious and persistent allegations of corruption, misuse of authority, and nexus with local anti-social elements in certain sections of the management of Eastern Coalfields Limited (ECL)

    ReplyDelete

Home Ads

Powered by Blogger.