Bengal Media

"Your Voice, Your News"

माँ के जन्मदिन पर समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल, आसनसोल–रानीगंज में 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण

आसनसोल: मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए आसनसोल शिल्पाँचल के समाजसेवी अली हुसैन ने अपनी माँ के जन्मदिन को खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आसनसोल और रानीगंज के सड़क किनारे तथा रेलवे स्टेशन परिसर में रह रहे गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच लगभग 300 कंबलों का वितरण कराया। खास बात यह रही कि कंबल उनकी माँ समीना खातून के हाथों से वितरित किए गए, जिससे यह आयोजन भावनात्मक रूप से और भी विशेष बन गया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबलों के साथ मिठाई भी भेंट की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के मौसम में यह पहल राहत भरी साबित हुई। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस कार्य की जमकर सराहना की है।
इस मौके पर अली हुसैन ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ समीना खातून के जन्मदिन को यादगार बनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से यह आयोजन किया। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही।


माँ के जन्मदिन पर समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल, आसनसोल–रानीगंज में 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण  माँ के जन्मदिन पर समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल, आसनसोल–रानीगंज में 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण Reviewed by Bengal Media on February 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.