Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में सोशल हार्मनी के संदेश के साथ भव्य मैराथन का आयोजन, 483 धावकों ने लिया हिस्सा

रानीगंज: सियारशोल बाबूपाड़ा स्थित फिरे देखा प्रतीति वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को रानीगंज में एक भव्य मैराथन रेस का सफल आयोजन किया गया। पाँच किलोमीटर लंबी यह मैराथन रानीगंज के शिशुबगान मोड़ से शुरू होकर एन एस बी रोड, सियार रोड, इतवारी मोड़, पी एन मालिया रोड होते हुए पुनः शिशुबगान फुटबॉल मैदान में आकर संपन्न हुई।
इस मैराथन रेस में पुरुष और महिला मिलाकर कुल 483 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे रूट पर नागरिकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के जरिए धावकों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह उनके संगठन द्वारा आयोजित मैराथन का तीसरा वर्ष है। हर वर्ष एक विशेष थीम पर आयोजन किया जाता है और इस वर्ष की थीम “सोशल हार्मनी” रखी गई, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सद्भावना और भाईचारे को मजबूत करना है।
संस्था ने यह भी जानकारी दी कि पिछले तीन वर्षों से यह मैराथन लगातार सफलतापूर्वक आयोजित हो रही है। इस वर्ष की खास बात यह रही कि केन्या से आए चार धावकों ने भी इस रेस में हिस्सा लिया, जो वर्तमान में स्टूडेंट वीज़ा पर यहां रह रहे हैं।
मैराथन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा संस्था के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
रानीगंज में सोशल हार्मनी के संदेश के साथ भव्य मैराथन का आयोजन, 483 धावकों ने लिया हिस्सा रानीगंज में सोशल हार्मनी के संदेश के साथ भव्य मैराथन का आयोजन, 483 धावकों ने लिया हिस्सा Reviewed by Bengal Media on February 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.