Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज थाना की सामाजिक पहल, 150 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल और 50 सिविक वॉलंटियरों को हेलमेट वितरित

रानीगंज: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए थाना परिसर में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर 150 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया, वहीं सिविक वॉलंटियरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 वॉलंटियरों को हेलमेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता, पंजाबी मोड़ फाड़ी के प्रभारी एम.डी. मैनुल हक, बल्लवपुर फाड़ी की प्रभारी नसरीन सुल्ताना, निमचा फाड़ी के प्रभारी बुद्धदेव गायन सहित थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सिविक वॉलंटियरों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी पहलें जारी रहेंगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समाज के प्रति पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील भूमिका का उदाहरण बताया।
रानीगंज थाना की सामाजिक पहल, 150 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल और 50 सिविक वॉलंटियरों को हेलमेट वितरित रानीगंज थाना की सामाजिक पहल, 150 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल और 50 सिविक वॉलंटियरों को हेलमेट वितरित Reviewed by Bengal Media on February 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.