शांतिनिकेतन में कथित अवैध देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 युवतियां सहित 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थल बोलपुर के शांतिनिकेतन में कथित अवैध देह व्यापार चलाए जाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक होमस्टे पर छापेमारी कर 8 युवतियों को बरामद किया है, जबकि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शांतिनिकेतन थाने की पुलिस ने बुधवार शाम यह अभियान चलाया। आरोप है कि लंबे समय से यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों को एक स्थानीय राजनीतिक नेता का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, संबंधित नेता की भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही है। छापेमारी के दौरान एक होमस्टे से युवतियों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह का संचालन कैसे और कब से हो रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को आज बोलपुर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। घटना के बाद शांतिनिकेतन क्षेत्र में काफी चर्चा और हलचल का माहौल है।
शांतिनिकेतन में कथित अवैध देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 युवतियां सहित 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Reviewed by Bengal Media
on
February 05, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 05, 2026
Rating:

No comments: