पांडवेश्वर: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के निवासी, प्रख्यात अधिवक्ता एवं समाजसेवी जितेन चट्टोपाध्याय (जितु दा) को राज्य की माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।
समारोह में विधायक ने जितेन चट्टोपाध्याय को “उन्नयन की पांचाली” सम्मान स्मारक और उत्तरिय पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश-पत्र भी उनके हाथों सौंपा गया। इस अवसर पर सौजन्य भेंट के दौरान राज्य में पिछले 15 वर्षों में हुए बुनियादी ढांचा विकास,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं,शिक्षा तथा संस्कृति के प्रसार में सरकार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य सरकार विकास और संस्कृति के बीच मजबूत सेतु बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करती रही है और यह पहल आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जितेन चट्टोपाध्याय को “परिवार का सदस्य” बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से अनेक लोगों ने सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाई है।
कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के सभी ब्लॉक नेतृत्व की उपस्थिति रही।
सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक प्रतिक्रिया देते हुए जितेन चट्टोपाध्याय ने कहा कि यह पल उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में से एक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इंदिरा गांधी के समय से की थी और आज जीवन के इस पड़ाव पर मुख्यमंत्री का स्नेह संदेश पाकर वे गर्व और सम्मान महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की ओर से विशेष सम्मान, पांडवेश्वर के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन चट्टोपाध्याय सम्मानित
Reviewed by Bengal Media
on
February 01, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 01, 2026
Rating:

No comments: