Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज के पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के इंचार्ज कर्तार सिंह को भावभीनी विदाई, विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित

रानीगंज - आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के पुलिस इंचार्ज कर्तार सिंह के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यदक्षता और सराहनीय योगदान के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कर्तार सिंह ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ और इलाके में शांति एवं सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। वे एक मिलनसार तथा समाजसेवी सोच रखने वाले अधिकारी के रूप में भी जाने जाते रहे।
कर्तार सिंह के आसनसोल उत्तर थाना में प्रभारी अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के अवसर पर यह विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सत्यनारायण सिंह, राजेश बर्मन, अनुप जोशी, जीशु हेम्ब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कर्तार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवा अवधि के दौरान कुशलता और मानवीय व्यवहार से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी।
प्रेस क्लब की ओर से कहा गया कि वे ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने निष्पक्ष और समर्पित कार्य से क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीता।
रानीगंज के पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के इंचार्ज कर्तार सिंह को भावभीनी विदाई, विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित रानीगंज के पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के इंचार्ज कर्तार सिंह को भावभीनी विदाई, विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित Reviewed by Bengal Media on February 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.