Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज गौशाला की नई प्रबंधकीय कमेटी घोषित, विकास को लेकर बनाई गई कार्ययोजना

रानीगंज : कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी से अनुमोदित रानीगंज गौशाला की नई प्रबंधकीय कमेटी की घोषणा चुनाव अधिकारी राजीव कुमार जैन एवं पंकज महेश्वरी द्वारा की गई। नई कमेटी में राकेश तोडी को अध्यक्ष, गोपाल खेड़िया को महासचिव, सरवन कनोडिया को कोषाध्यक्ष, सुमित क्याल को वाइस प्रेसिडेंट तथा प्रदीप गोयल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त महासचिव गोपाल खेड़िया ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रबंधकीय समिति के सभी सदस्यों एवं संस्थापक सदस्यों के सहयोग से गौशाला के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रानीगंज गौशाला का नाम पूरे पश्चिम बंगाल में और अधिक प्रसिद्ध होगा। इसके लिए सभी सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर गौशाला के संस्थापक विजय झुनझुनवाला, संस्थापक स्वर्गीय भगवती प्रसाद क्याल के पुत्र अजय क्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौशाला के मुख्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता ने नई कमेटी के सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
गौशाला के उत्थान और विकास में स्वर्गीय श्री राम अवतार बाजोरिया के योगदान का भी विशेष रूप से स्मरण किया गया। नई कमेटी में पवन बाजोरिया को सदस्य बनाया गया है, जबकि ललित खेतान एवं दीपक कालोटिया को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त तीन सह-नामित (को-ऑप्ट) सदस्य के रूप में ललित झुनझुनवाला, कृष्ण दारुका एवं जगदीश झुनझुनवाला को शामिल किया गया है।
नई कमेटी के गठन के साथ ही गौशाला के आधुनिकीकरण, पशु सेवा सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य शुरू करने की बात कही गई है।
रानीगंज गौशाला की नई प्रबंधकीय कमेटी घोषित, विकास को लेकर बनाई गई कार्ययोजना रानीगंज गौशाला की नई प्रबंधकीय कमेटी घोषित, विकास को लेकर बनाई गई कार्ययोजना Reviewed by Bengal Media on February 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.