
आसनसोल- आसनसोल में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हटन रोड मोड़ को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हाटन रोड पर लगातार भीषण जाम लगता है, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन और पुलिस को लिखित व मौखिक शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कांग्रेस नेता शाह आलम और प्रसनजीत पाईटुंडी ने कहा कि जाम की समस्या से बार-बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसका सीधा असर स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और व्यापारियों पर पड़ रहा है, जिन्हें घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की “लापरवाही” के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन किया गया है और मांग की गई है कि जल्द से जल्द स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि क्षेत्र को जाम मुक्त बनाया जा सके।
आसनसोल हटन रोड जाम के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सड़क बंद कर किया विरोध
Reviewed by Bengal Media
on
February 14, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 14, 2026
Rating:
No comments: