Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आशा किरण संस्था की पहल: नई एम्बुलेंस सेवा का हुआ उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सहायता

















दुर्गापुर : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आशा किरण संस्था की ओर से गुरुवार को एक नई एम्बुलेंस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस एम्बुलेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समिक भट्टचार्य ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घुरूई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आशा शर्मा ओर
स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।
इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समिक भट्टचार्य ने कहा कि यह एम्बुलेंस सेवा क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना किसी भी समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में आशा किरण संस्था का यह प्रयास सराहनीय है।
विधायक लखन घुरूई ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलती है और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
संस्था के अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता के साथ सहायता प्रदान की जाएगी। संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम चलाने की योजना बना रही है।


आशा किरण संस्था की पहल: नई एम्बुलेंस सेवा का हुआ उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सहायता आशा किरण संस्था की पहल: नई एम्बुलेंस सेवा का हुआ उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सहायता Reviewed by Bengal Media on February 19, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.