Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, खेल भावना और उत्साह का दिखा शानदार संगम

रानीगंज: मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन-5 का भव्य आयोजन गुरुवार को रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित NextGen Turf में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। एक दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट में युवाओं की ऊर्जा, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया, जिनमें क्यू ग्रीन, अद्वैत चैंप्स, आई-टेक, नेक्स्टजेन और बीएस वाइब्स शामिल थीं। सभी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद कराया।
फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए BS Vibes ने खिताब अपने नाम किया, जबकि NextGen टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने में हनुमंता फूड्स, इंद्र मोहन वाणिज्य, एवं धोबीलाइट का सहयोग प्राप्त है
संस्था ने सभी प्रायोजकों, प्रतिभागी टीमों, सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना यह आयोजन संभव नहीं था।
आयोजकों ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन-5 केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता का संदेश देने का एक सशक्त मंच साबित हुआ।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके।
इस मौके पर रानीगंज शहर के तृणमूल अध्यक्ष रंजीत सिंह,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर, सचिव अमित बजाज,प्रोजेक्ट चेयरपर्सन साकेत झुनझुनवाला,सलाहकार राजेश जिंदल,दिवाकर सराफ, नीरज अग्रवाल, अंकुर केडिया, आयुष झुनझुनवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
रानीगंज में प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, खेल भावना और उत्साह का दिखा शानदार संगम रानीगंज में प्रीमियर लीग  सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, खेल भावना और उत्साह का दिखा शानदार संगम Reviewed by Bengal Media on February 19, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.