पांडवेश्वर- माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत के साथ ही पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मुफ्त टोटो सेवा की शुरुआत कर दी है।
आज इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ पांडवेश्वर के राखाल चंद्र बालिका विद्यालय परिसर से किया गया। इस दौरान विधायक ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा के सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो, यही उनकी कामना है।
उन्होंने बताया कि जिन-जिन स्कूलों में माध्यमिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां यह टोटो सेवा जारी रहेगी। ये टोटो परीक्षार्थियों को उनके घर से परीक्षा केंद्र तक और परीक्षा के बाद सुरक्षित घर तक पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से दूर-दराज़ क्षेत्रों के छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी और वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे।
माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए विधायक की पहल पांडवेश्वर में शुरू हुई मुफ्त टोटो सेवा
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:

No comments: