Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, बांकुड़ा के तीन दागी अभियुक्त गिरफ्तार

रानीगंज: पश्चिम बर्धमान के रानीगंज थाना पुलिस ने एक शातिर अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उनके कब्जे से चोरी का भारी सामान बरामद किया है। यह गिरोह अजीब तरीके से बनाए गए दो टेढ़े सब्बलों का इस्तेमाल कर मजबूत से मजबूत ताले, लोहे व लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियां तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज थाना की पीसी पार्टी ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अंडाल रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में छिपे हुए हालात में पकड़ा। बताया जा रहा है कि गिरोह को बांकाुड़ा से दबोचा गया, जहां वे चोरी के बाद छिपे हुए थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, लगभग 50 ग्राम सोने के गहने तथा करीब 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि ये सभी सामान रानीगंज के गिरजापाड़ा चांदमारी डांगा निवासी मलय कर्मकार तथा हल्दी फैक्ट्री इलाके के विनोद कुमार झा के घरों से चोरी किए गए थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी जब्त किए हैं, जिनमें टांसर पत्ती, प्लास, हथौड़ी, सांडासी सहित दो विशेष रूप से मुड़े हुए सब्बल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन्हीं टेढ़े सब्बलों की मदद से गिरोह खाली मकानों की रेकी कर बेहद आसानी से ताले व दरवाजे तोड़ देता था और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस इस बात से भी हैरान है कि बंकुड़ा से आकर यह गिरोह इतनी दूर रानीगंज क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की वारदातें कर रहा था।
रानीगंज थाना से हाल ही में दायित्वमुक्त हुए
अधिकारी विकास दत्ता ने बताया कि 
यह सफलता पुलिस टीम की सतर्कता, निरंतर जांच और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।
इस अवसर पर पंजाबी मोड़ के प्रभारी एम. डी. मैनुल हक, मेजो बाबू शांति रंजन घोष, प्रीतम पाल, एम. डी. परवेज आलम समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




 
रानीगंज में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, बांकुड़ा के तीन दागी अभियुक्त गिरफ्तार रानीगंज में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, बांकुड़ा के तीन दागी अभियुक्त गिरफ्तार Reviewed by Bengal Media on February 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.