Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ मनाया गया, डॉ. बिजन मुखर्जी ने बताई दिन की महत्व


रानीगंज- भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11 फरवरी को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रानीगंज के प्रख्यात चिकित्सक एवं वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी ने दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. मुखर्जी ने कहा कि 11 फरवरी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए समर्पण का प्रतीक है और यह दिन उनके लिए अत्यंत खास है। उन्होंने कहा कि इस दिन पार्टी से जुड़ने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और कृतज्ञता का विषय है। उनके अनुसार, यह केवल किसी राजनीतिक दल में शामिल होना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और देश के विकास के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेने का दिन है।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदारी, निष्ठा और देश के प्रति प्रेम अत्यंत आवश्यक है, जो हर भारतीय की वास्तविक ताकत है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरित होकर वे समाज कल्याण, विकास और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।
समर्पण दिवस के अवसर पर डॉ. मुखर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और सहयोग ही पार्टी की सबसे बड़ी प्रेरणा है और उसी से संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
रानीगंज में भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ मनाया गया, डॉ. बिजन मुखर्जी ने बताई दिन की महत्व रानीगंज में भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ मनाया गया, डॉ. बिजन मुखर्जी ने बताई दिन की महत्व Reviewed by Bengal Media on February 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.