रानीगंज- रानीगंज के प्रसिद्ध हज़ूर गौसे बंगाला का सालाना उर्स आगामी 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। उर्स को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में उर्स को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रानीगंज थाना में एक महत्वपूर्ण शांति बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने मजार कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मजार कमेटी की ओर से मेले के दौरान फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, अस्थायी इलेक्ट्रिक लाइन, पेयजल सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपनी मांगें पुलिस प्रशासन के सामने रखी गईं, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई।
पुलिस प्रशासन ने भी आश्वासन दिया कि मेले के दौरान एक विशेष पुलिस कैंप लगाया जाएगा, जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके। साथ ही पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर पुलिस और मजार कमेटी की संयुक्त नजर बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
इस शांति बैठक में एसीपी सेंट्रल टू बिमान कुमार मिर्धा,रानीगंज थाने के आईसी,अमित सिन्हा महापात्र,
दमकल विभाग,बिजली विभाग एवं आरपीएफ के अधिकारी,रानीगंज बोरो-2 चेयरमैन मुजम्मिल साहजादा,
महिला अध्यक्ष सह पार्षद नेहा साव,पार्षद अख्तरी खातून,मजार कमेटी के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन का कहना है कि उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
रानीगंज में हज़ूर गौसे बंगाला के सालाना उर्स मेले को लेकर थाना में महत्वपूर्ण शांति बैठक आयोजित
Reviewed by Bengal Media
on
February 14, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 14, 2026
Rating:

No comments: