Bengal Media

"Your Voice, Your News"

होली को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जामुड़िया : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जामुड़िया थाना के बैठक हाल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सोमेन्द्र नाथ सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि होली मिलन और भाईचारे का पर्व है, जिसे जामुड़िया क्षेत्र में हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी प्रशासन को पूरा विश्वास है कि सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार को धूमधाम से मनाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं, अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और जनसहयोग से सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
प्रशासन ने संदेश दिया कि रंगों का यह त्योहार प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाए।
होली को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील होली को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील Reviewed by Bengal Media on February 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.