Bengal Media

"Your Voice, Your News"

गौरव चक्रवर्ती व रिद्धिमा घोष की मौजूदगी में Vivo का नया V70 Elite लॉन्च, Friends Telecom में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़

रानीगंज: रानीगंज बस स्टैंड के निकट स्थित मशहूर मोबाइल शोरूम फ्रेंड्स टेलीकॉम में शनिवार को वीवो कंपनी के नए स्मार्टफोन V70 एलीट मॉडल का भव्य लॉन्च किया गया। इस खास अवसर पर Vivo के ब्रांड एंबेसडर एवं बांग्ला फिल्म अभिनेता गौरव चक्रवर्ती, अभिनेत्री रिद्धिमा घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शोरूम पहुंचने पर फ्रेंड्स टेलीकॉम और वीवो टीम द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केक काटकर नए स्मार्टफोन का औपचारिक लॉन्च किया गया। लॉन्च के दौरान मौजूद ग्राहकों और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
गौरव चक्रवर्ती ने कहा कि वे पहली बार रानीगंज आए हैं और यहां लोगों का उत्साह देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि V70 सीरीज़ में कई आधुनिक और उन्नत फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों को निश्चित रूप से पसंद आएंगे।
शोरूम के मालिक संजीव मल्लिक ने बताया कि यह फोन इस सीरीज़ का अत्याधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला मॉडल है, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को फोन स्वयं अभिनेताओं के हाथों सौंपे गए, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि फोन में ज़ाइस-ट्यून कैमरा सेटअप, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP68/IP69 रेटिंग तथा एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
यहां विभिन्न कंपनियों के कई मॉडल उपलब्ध हैं, जिन्हें जीरो डाउन पेमेंट और 0% ब्याज EMI पर खरीदा जा सकता है। हर फोन के साथ मुफ्त स्क्रीन ग्लास और चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर वीवो कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर सूरजीत घोष, जीजीसी बिजनेस मैनेजर सुमित मजूमदार, एरिया सेल्स मैनेजर प्रसेनजीत बनर्जी, जोनल ट्रेनिंग मैनेजर चंदन राय तथा एरिया रिटेल मैनेजर अरविंद साहा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


गौरव चक्रवर्ती व रिद्धिमा घोष की मौजूदगी में Vivo का नया V70 Elite लॉन्च, Friends Telecom में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ गौरव चक्रवर्ती व रिद्धिमा घोष की मौजूदगी में Vivo का नया V70 Elite लॉन्च, Friends Telecom में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ Reviewed by Bengal Media on February 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.