Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बिना सहमति TMC संगठन में नाम! राजा चटर्जी विवाद पर BJP का पलटवार, जितेंद्र तिवारी पहुंचे घर

आसनसोल- आसनसोल की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। कुल्टी के वार्ड संख्या 19 के पूर्व भाजपा पार्षद राजा चटर्जी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी की पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी का जनरल सेक्रेटरी दर्शा दिया गया—वह भी बिना उनकी जानकारी और सहमति के।
इस घटनाक्रम की खबर मिलते ही सोमवार दोपहर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी स्वयं राजा चटर्जी के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने राजा चटर्जी से दोबारा सक्रिय होकर भाजपा के लिए काम करने की अपील भी की।
इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी नेता का नाम उसकी अनुमति के बिना संगठन की सूची में डालना अलोकतांत्रिक है और यह जनता व कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम फैलाने की साजिश हो सकती है।
राजा चटर्जी के घर जाकर हुई यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में भाजपा की एकजुटता का संकेत मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और इसे राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रहा है।
आने वाले दिनों में इस विवाद पर दोनों दलों की ओर से और प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।
बिना सहमति TMC संगठन में नाम! राजा चटर्जी विवाद पर BJP का पलटवार, जितेंद्र तिवारी पहुंचे घर बिना सहमति TMC संगठन में नाम! राजा चटर्जी विवाद पर BJP का पलटवार, जितेंद्र तिवारी पहुंचे घर Reviewed by Bengal Media on February 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.