Bengal Media

"Your Voice, Your News"

ब्रिगेड चलो अभियान को लेकर जामुड़िया में भाजपा का घर-घर प्रचार, 14 मार्च की जनसभा में शामिल होने का आह्वान

जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया ग्राम में रविवार को भाजपा की ओर से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह प्रचार कार्यक्रम बूथ नंबर 248 और 249 में आगामी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
प्रचार अभियान का नेतृत्व आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद और भाजपा पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के सदस्य सभापति सिंह ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में ब्रिगेड मैदान पहुंचकर जनसभा में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गौतम कुमार राय, जामुड़िया विधानसभा ओबीसी मोर्चा के इंचार्ज शिवराम मंडल, महामंत्री आशीष दे, आशीष गुप्ता, सचिव नारायण राम तथा मंडल 3 भाजपा सचिव राजीव चटर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गौतम कुमार राय ने कहा कि 14 मार्च को कोलकाता के Brigade Parade Ground में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि ब्रिगेड की इस जनसभा के माध्यम से राज्य की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
ब्रिगेड चलो अभियान को लेकर जामुड़िया में भाजपा का घर-घर प्रचार, 14 मार्च की जनसभा में शामिल होने का आह्वान ब्रिगेड चलो अभियान को लेकर जामुड़िया में भाजपा का घर-घर प्रचार, 14 मार्च की जनसभा में शामिल होने का आह्वान Reviewed by Bengal Media on March 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.