Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान, देवी शक्ति महिला विंग का कार्यक्रम आयोजित

रानीगंज: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली सभागार में देवी शक्ति महिला विंग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो गोल्ड मेडलिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवी शक्ति महिला विंग की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने कहा कि महिलाएं घर और समाज की असली शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हम स्त्रियां घर की रौनक हैं, समाज हमारे बिना अधूरा है। शक्ति का नाम ही नारी है और जीवन देने वाली भी नारी ही है।
इस अवसर पर कोयलांचल-शिल्पांचल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता घोष और डॉ. सुवर्णामाला भट्टाचार्य गांगुली को उत्तरीय, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. अमृता घोष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जैसे अवसर महिलाओं को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं डॉ. सुवर्णामाला भट्टाचार्य गांगुली ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह दिन हमें समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में उदिता भूवालका ने कहा कि एक माला बनाने के लिए हजारों फूलों की जरूरत होती है, लेकिन एक महिला ही पूरे घर, समाज और देश को महका सकती है। स्नेहा पोद्दार ने भी समाज के बेहतर और समृद्ध भविष्य के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
संस्था की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने बताया कि दोनों महिला चिकित्सकों ने अभया केस में भी सराहनीय भूमिका निभाई थी और अपने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन दीप्ति सराफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
रानीगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान, देवी शक्ति महिला विंग का कार्यक्रम आयोजित रानीगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान, देवी शक्ति महिला विंग का कार्यक्रम आयोजित Reviewed by Bengal Media on March 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.