ईसीएल माइंस सेफ्टी वीक–2025 का भव्य समापन, खदान सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कोलियरियों को मिला सम्मान
आसनसोल- खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा वार्षिक माइंस सेफ्टी वीक–2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ईसीएल में वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह के निरीक्षण में कई श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोलियरियों को पुरस्कार समारोह का आयोजन करके पुरस्कृत किया गया, आसनसोल के रामकृष्ण मिशन परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को ईसीएल के सीएमडी सतीश झा, डीजीएमएस के डायरेक्टर जनरल उज्वल ताह ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस आयोजन के माध्यम से ईसीएल ने सुरक्षित और जिम्मेदार खनन व्यवस्था के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान ईसीएल की विभिन्न खदानों, पीएमई सेंटर और वीटी सेंटर के साथ-साथ निजी खदानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार 17 से 22 नवंबर 2025 के बीच आयोजित वार्षिक माइंस सेफ्टी वीक के दौरान सुरक्षा मानकों के उत्कृष्ट पालन, जोखिम नियंत्रण और सुरक्षित खनन पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए दिए गए। इसमें वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड , स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड और दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा संचालित निजी खदानों ने भी भाग लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में डीजीएमएस (पूर्वी क्षेत्र) के उप महानिदेशक सुप्रीयो चक्रवर्ती तथा डीजीएमएस (केंद्रीय क्षेत्र) के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदारी सहित ईसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें निदेशक (तकनीकी–ऑपरेशन) नीलाद्रि रॉय निदेशक (वित्त) एमडी अंजार आलम , निदेशक (एचआर) गुंजन कुमार सिन्हा और निदेशक (तकनीकी–प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग) गिरीश गोपीनाथन नायर शामिल थे। इसके अलावा डीजीएमएस के अधिकारी, कॉरपोरेट सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, ईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, एजेंट, मैनेजर और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सेफ्टी फ्लैग फहराने के साथ हुई, जो खनन क्षेत्र में “जीरो हार्म” के लक्ष्य और सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति ईसीएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इन स्टॉलों में आधुनिक खनन तकनीक, जोखिम नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित खनन से जुड़े नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में ईसीएल के विभिन्न एरिया के साथ-साथ वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड और सीईएससी लिमिटेड जैसे संगठनों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जो खनन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। वही इस अवसर पर ईसीएल प्रबंधन ने कहां कि सुरक्षा कंपनी की मूल प्राथमिकता है और यह सतत विकास की आधारशिला भी है। इसी उद्देश्य के साथ कंपनी लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि खनन कार्यों में सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सके और हर कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में काम कर सके। वार्षिक माइंस सेफ्टी वीक–2025 का यह समापन समारोह ईसीएल के उस संकल्प का प्रतीक बना, जिसमें एक सुरक्षित, आधुनिक और जिम्मेदार खनन उद्योग के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संदेश दिया गया।
ईसीएल माइंस सेफ्टी वीक–2025 का भव्य समापन, खदान सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कोलियरियों को मिला सम्मान
Reviewed by Bengal Media
on
March 08, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 08, 2026
Rating:

No comments: