Bengal Media

"Your Voice, Your News"

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसनसोल में महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, इंदिरा गाँधी को दी श्रद्धांजलि

आसनसोल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को आसनसोल में महिला कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे से आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी पश्चिम बर्दवान जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीलता बनर्जी और आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एस. एम. मुस्तफा ने दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता और स्थानीय कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसनसोल में महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, इंदिरा गाँधी को दी श्रद्धांजलि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसनसोल में महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, इंदिरा गाँधी को दी श्रद्धांजलि Reviewed by Bengal Media on March 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.