शहीदे-आज़म भगत सिंह की शहादत को समर्पित 23 मार्च को रवींद्र भवन में महान रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
आसनसोल- बुधवार को आसनसोल के कोर्ट मोड़ स्थित आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, सिख वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रणजीत सिंह दोल, कैशियर जसपाल सिंह तथा सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल के उप-प्रधान दलजीत सिंह पप्पू मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक के दौरान 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख संस्थाओं से हाथ जोड़कर निवेदन है कि 23 मार्च को आसनसोल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर सिख समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह और राजगुरु के शहीदी दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सिख समाज की प्रसिद्ध शख्सियत और “स्टील मैन” के नाम से जाने जाने वाले अमनदीप सिंह अपने बेटे के साथ शामिल होंगे। वे युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने के बारे में प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल के सचिव रणजीत सिंह दोल ने कहा कि सभी लोगों को इस कार्यक्रम में जरूर आना चाहिए और अपने बच्चों को भी साथ लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नशा मुक्ति, युवाओं की जागरूकता और शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चर्चा की जाएगी, जिससे बच्चों और युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाया जा सके।
शहीदे-आज़म भगत सिंह की शहादत को समर्पित 23 मार्च को रवींद्र भवन में महान रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
Reviewed by Bengal Media
on
March 11, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 11, 2026
Rating:

No comments: