आसनसोल :- पश्चिम बंगाल की सियासत में दलबदल का दौर जारी है और इसी बीच आसनसोल दक्षिण के कालीपहाड़ी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व वामपंथी पार्षद मतिश वाद्यकर के परिवार में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है।
बताया जा रहा है कि मतिश वाद्यकर के पुत्र गोपाल वाद्यकर ने अपने परिवार के करीब 50 सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। लंबे समय से वामपंथी विचारधारा और ‘लाल झंडे’ से जुड़े रहे गोपाल का यह फैसला इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है।
आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान गोपाल वाद्यकर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने अग्निमित्रा पॉल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 38 (पूर्व में 34) के इस प्रभावशाली परिवार के भाजपा में शामिल होने से कालीपहाड़ी क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में असर पड़ सकता है।
आसनसोल दक्षिण में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 50 सदस्यीय परिवार BJP में शामिल
Reviewed by Bengal Media
on
March 22, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 22, 2026
Rating:

No comments: