पांडवेश्वर में ईद की खुशियों में डूबे विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, हर वर्ग के लोगों के साथ मनाया भाईचारे का पर्व
पांडवेश्वर: एक महीने के रोज़ा और संयम के बाद आई ईद-उल-फितर की खुशियों ने पूरे पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र को उत्साह से भर दिया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
सुबह से ही पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को विभिन्न अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में लोगों के बीच देखा गया। उन्होंने लोगों से मुलाकात की, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों को स्नेह दिया।
वे लगातार एक इलाके से दूसरे इलाके तक जाकर ईद की खुशियां साझा करते नजर आए।
विधायक को कई जगहों पर बुजुर्गों के साथ गले मिलते और युवाओं के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया। छोटे से लेकर बड़े-हर उम्र के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आम जनता भी अपने प्रतिनिधि को करीब पाकर भावुक और उत्साहित नजर आई।
इस मौके पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा ईद का मतलब है खुशी और भाईचारा। पांडवेश्वर हमेशा से सौहार्द का प्रतीक रहा है। हम साल भर एक-दूसरे के साथ मिलकर चलते हैं और यह पवित्र दिन हमारे रिश्तों को और मजबूत करता है। मैं सभी भाइयों, बहनों और माताओं को ईद की शुभकामनाएं देता हूं।
पवित्र ईद-उल-फितर के इस अवसर पर पांडवेश्वर में एकता और सद्भाव का संदेश गूंजता रहा। यह दिन एक बार फिर याद दिलाता है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है। विधायक की इस पहल ने पूरे क्षेत्र में प्रेम, एकता और उत्सव का माहौल बना दिया।
पांडवेश्वर में ईद की खुशियों में डूबे विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, हर वर्ग के लोगों के साथ मनाया भाईचारे का पर्व
Reviewed by Bengal Media
on
March 21, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 21, 2026
Rating:

No comments: