Bengal Media

"Your Voice, Your News"

चैत्र नवरात्रि: श्री शक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का 9 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

रानीगंज- रानीगंज के श्री श्याम मंदिर के समीप निर्माणाधीन पालीसती दादी, जीण भवानी माता एवं शाकंभरी माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 दिवसीय अनुष्ठानों की श्रृंखला श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पालीसती दादी
जीण माता एवं शाकंभरी माता के आकर्षक श्रृंगार, अखंड ज्योत प्रज्वलन और महामंगल पाठ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां को मेंहदी, चुनड़ी, गजरा अर्पित कर तथा छप्पन भोग लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।
धार्मिक अनुष्ठानों के तहत महाषष्ठी के दिन पालीसती दादी का मंगलपाठ रानीगंज की सुषमा जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं महासप्तमी को मां शाकंभरी का मंगलपाठ स्वेता रुनझुन ने प्रस्तुत किया। महाअष्टमी के अवसर पर आदिशक्ति कुलदेवी जीण भवानी का मंगलपाठ चास-बोकारो से आईं सुनीता वर्मा द्वारा किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति की गूंज के बीच कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके पश्चात भजन-कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। पूरा परिसर “जय दादी की” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन बगड़िया, सचिव जुगल किशोर गुप्ता सहित शैलेश खैतान, नरेंद्र सिंघानिया, महेश जोशी, भूपेंद्र सोनी, कमल लोहिया, बिमल लोहिया और सज्जन खैतान समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सचिव जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य तेजी से जारी है और वर्ष 2027 तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।
उन्होंने आगे बताया कि मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं को जीण माता, पालीसती दादी और शाकंभरी माता के दर्शन एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। यह स्थल भविष्य में रानीगंज का एक प्रमुख धार्मिक धाम बनेगा, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी। साथ ही मंदिर निर्माण में स्थानीय श्रद्धालुओं का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है।
चैत्र नवरात्रि: श्री शक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का 9 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न चैत्र नवरात्रि: श्री शक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का 9 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न Reviewed by Bengal Media on March 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.