आसनसोल: आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान नूपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। दोपहर करीब 12:40 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा देखकर उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए।
विधायक ने कहा कि 12 मार्च को न तो कोई राष्ट्रीय अवकाश है और न ही प्रादेशिक अवकाश, फिर भी स्वास्थ्य केंद्र बंद होना गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बंगाल को हर क्षेत्र में अग्रसर होने की बात कहती हैं, तो क्या स्वास्थ्य सेवाओं की यही स्थिति है?
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि गुरुवार के दिन भी अगर स्वास्थ्य केंद्र बंद रहेगा तो क्षेत्र के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इलाज कहां मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
इस दौरान विधायक ने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनती है तो बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं इस मामले में स्थानीय पंचायत उप-प्रधान सिधान मंडल ने विधायक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल को विधायक बने चार साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन इतने समय तक उन्हें यहां आने की फुर्सत नहीं मिली। अब चुनाव नजदीक आते ही वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही हैं।
वहीं इस मामले में स्थानीय पंचायत उप-प्रधान सिधान मंडल ने विधायक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल को विधायक बने चार साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन इतने समय तक उन्हें यहां आने की फुर्सत नहीं मिली। अब चुनाव नजदीक आते ही वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही हैं।
सिधान मंडल के अनुसार, गुरुवार को नूपुर स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सेवा एक स्थानीय क्लब में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दी जा रही थी, इसलिए केंद्र पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से खुलता है और सप्ताह में केवल रविवार को बंद रहता है। हर दिन यहां चिकित्सा कर्मी स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही हैं, जबकि इलाके के लोग वास्तविक स्थिति से भली-भांति परिचित हैं।
स्वास्थ्य केंद्र पर ताला देख भड़कीं अग्निमित्रा पाल, पंचायत उप-प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार
Reviewed by Bengal Media
on
March 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 12, 2026
Rating:


No comments: