Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का बड़ा हमला, विधायक मलय घटक पर लगाए विकास ठप होने के आरोप

आसनसोल: पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलय घटक पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान के बाद इलाके की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह विधायक मलय घटक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि विधायक स्वस्थ रहें और समाज की बेहतर सेवा कर सकें।
हालांकि इसके साथ ही भाजपा नेता ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की कई सड़कें आज भी जर्जर हालत में हैं और लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कृष्णा प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि आसनसोल उत्तर क्षेत्र के कई इलाकों में आज भी पेयजल की समस्या बनी हुई है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कई परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और रोजगार के अवसरों की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह लगातार जनता की समस्याओं को उठाते रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर के लोगों ने बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद की थी, लेकिन कई समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।
इस पत्रकार सम्मेलन के बाद आसनसोल की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और भी तेज हो सकती है।
आसनसोल में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का बड़ा हमला, विधायक मलय घटक पर लगाए विकास ठप होने के आरोप आसनसोल में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का बड़ा हमला, विधायक मलय घटक पर लगाए विकास ठप होने के आरोप Reviewed by Bengal Media on March 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.