जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हरेराम सिंह को एक बार फिर टिकट मिलने के बाद इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जामुड़िया स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया।
टिकट की घोषणा के बाद पार्टी कार्यालय में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों के साथ हरेराम सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए और हरे रंग का गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर बधाई दी।
समर्थकों और तृणमूल कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरेराम सिंह को टिकट मिलते ही जीत लगभग तय हो गई है। उनका मानना है कि जामुड़िया में उन्हें हराना आसान नहीं है और इस बार भी बड़ी जीत दर्ज होगी।
इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी जाति या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करतीं और उनका यह निर्णय इसका प्रमाण है।
हरेराम सिंह ने विश्वास जताया कि इस बार जामुड़िया से 30 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य बाकी हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जामुड़िया में दमकल (फायर ब्रिगेड) कार्यालय की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।
जामुड़िया में जश्न: हरेराम सिंह को फिर मिला टिकट, समर्थकों में जीत का भरोसा
Reviewed by Bengal Media
on
March 17, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 17, 2026
Rating:

No comments: