रानीगंज- रानीगंज शहर को बचाने की मांग को लेकर रानीगंज बचाओ मंच का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना रोड स्थित एक निजी कार्यालय में मंच की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के कई प्रमुख सदस्य गौतम घटक, प्रदीप नंदी, आर.पी. खैतान, बलराम राय, श्रवण तोदी और बिद्युत पाण्डेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गौतम घटक ने कहा कि जिस तरह से ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) बनाया जा रहा है, उससे रानीगंज के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंच की ओर से कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई कि ओसीपी के बजाय परंपरागत खदानों का निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को विस्थापन का सामना न करना पड़े, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि रानीगंज के लोगों के अस्तित्व की रक्षा के लिए रानीगंज बचाओ मंच की ओर से आगामी 19 तारीख को रानीगंज मारवाड़ी हॉस्पिटल के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन के जरिए प्रशासन का ध्यान इस ज्वलंत समस्या की ओर आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी।
गौतम घटक ने कहा कि आज रानीगंज जिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है, वह केवल एक स्थानीय समस्या नहीं बल्कि पूरे शहर के अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है। इसके बावजूद प्रशासन का उदासीन रवैया बेहद चिंताजनक है।
मंच ने साफ किया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रानीगंज बचाओ मंच का ऐलान: ओसीपी के विरोध में 19 को धरना, अस्तित्व बचाने की लड़ाई तेज
Reviewed by Bengal Media
on
March 17, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 17, 2026
Rating:

No comments: