Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पांडवेश्वर में भावुक हुआ जनसैलाब, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने मंदिर पूजा के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार

पांडवेश्वर: आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर पांडवेश्वर में राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत धार्मिक माहौल में की, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।
सुबह उन्होंने श्यामसुंदरपुर झरिया डांगाल स्थित बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे सीधे जनता के बीच पहुंचे और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए लोगों से जनसंपर्क किया।
कुमारडीही, नवग्राम और जोयालभांगा गांवों में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था,कई जगहों पर लोग अपने प्रत्याशी को सामने पाकर भावुक हो उठे और उन्हें आशीर्वाद दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने न सिर्फ लोगों से समर्थन मांगा, बल्कि उनकी समस्याओं और शिकायतों को भी गंभीरता से सुना। कई बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते और उनकी समस्याएं नोट करते हुए भी वे नजर आए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पिछले वर्षों में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों को जारी रखने के लिए जनता का समर्थन चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देगी।
पांडवेश्वर में भावुक हुआ जनसैलाब, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने मंदिर पूजा के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार पांडवेश्वर में भावुक हुआ जनसैलाब, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने मंदिर पूजा के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार Reviewed by Bengal Media on March 19, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.