जामुड़िया- अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को जामुड़िया ब्लॉक-2 तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में ‘बाघिनी वाहिनी (टाइगर आर्मी)’ की पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह संगठन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पूरे राज्य में सक्रिय किया जा रहा है।
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान जिला कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में जामुड़िया ब्लॉक-2 के ‘बाघिनी वाहिनी’ के अध्यक्ष के रूप में पूर्व तृणमूल युवा ब्लॉक अध्यक्ष गोपीनाथ पात्रा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला के ‘बाघिनी वाहिनी’ अध्यक्ष मिलन मिश्रा समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
मिलन मिश्रा ने कहा कि जहां भी अन्याय और अपराध होगा, वहां यह संगठन विरोध दर्ज कराएगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में यह वाहिनी अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि 22 तारीख को कोलकाता में धार्मिक गुरुओं के साथ होने वाले रिसेप्शन कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में नेताओं के साथ चर्चा की गई।
वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष गोपीनाथ पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने उन्हें ‘बाघिनी वाहिनी’ के जामुड़िया ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ‘बाघिनी वाहिनी’ विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया है और इस नई जिम्मेदारी को भी पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना, पार्टी संगठन को मजबूत करना और राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही धार्मिक राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना है।
जामुड़िया में ‘बाघिनी वाहिनी’ की संगठनात्मक बैठक, गोपीनाथ पात्रा बने ब्लॉक अध्यक्ष
Reviewed by Bengal Media
on
March 14, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 14, 2026
Rating:

No comments: