रानीगंज में मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
रानीगंज- रानीगंज के श्री श्री सीताराम जी भवन में पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य पदग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया ने राज्य अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, प्रदेश सचिव रीना खेतान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष वनिता केजरीवाल को विधिवत शपथ दिलाई।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के व्यापारिक संस्था के पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद खेतान, युवा उद्योगपति रविंद कुमार चौधरी, रानीगंज श्याम मंदिर के ट्रस्टी पवन केजरीवाल एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश बाजोरिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रानीगंज शहर की तीन समाजसेवी महिलाओं को पूरे पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली, जिससे शहर में गर्व का माहौल देखा गया।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि सतनालिका ने महिलाओं के विकास हेतु खेलकूद, नेत्रदान और रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश महासचिव रीना खेतान ने कहा कि यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है और समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से भी आगे बढ़कर योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेविका स्वीटी लोहिया, अनीता पोद्दार, मंजू साथोलिया, वाणी खेतान, शिल्पा भालोटिया, रूबी गढ़वाला सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
समारोह का मुख्य संदेश “संस्कार ही धरोहर” रहा, जिसमें समाज में संस्कृति, परंपरा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
रानीगंज में मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
Reviewed by Bengal Media
on
March 31, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 31, 2026
Rating:

No comments: