Bengal Media

"Your Voice, Your News"

इस बार भोजपुरी मंच का सर्व धर्म समन्वय होली मिलन समारोह चार मार्च को - गणेश शर्मा



















दुर्गापुर- देश और समाज को समर्पित भोजपुरी मंच दुर्गापुर द्वारा इस बार सर्व धर्म समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से होली महा मिलनोत्सव चार मार्च बुधवार की शाम आयोजित किया गया है। प्रोग्राम कमेटी के प्रेसिडेंट गणेश शर्मा ने बताया , होली मिलन समारोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम वर्दवान जिले से भी होली ( फगुआ ) गाने के लिए मशहूर लोक कलाकार आ रहे हैं। होली मिलन समारोह में आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित भी किया जायेगा। गणेश शर्मा ने यह भी बताया कि , फगुआ गाने के बाद अंतिम में चैता गाने का भी कार्यक्रम तय है। ठंडई, नाश्ता और गुलाल के साथ अतिथियों का स्वागत किया जायेगा।
इस बार भोजपुरी मंच का सर्व धर्म समन्वय होली मिलन समारोह चार मार्च को - गणेश शर्मा इस बार भोजपुरी मंच का सर्व धर्म समन्वय होली मिलन समारोह चार मार्च को - गणेश शर्मा Reviewed by Bengal Media on March 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.