दुर्गापुर- देश और समाज को समर्पित भोजपुरी मंच दुर्गापुर की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी औद्योगिक शहर दुर्गापुर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बेनाचिति में चार मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के आम लोगों के साथ खास लोग शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर होली मिलन फगुआ और उसके बाद चैता के गायन को सभी अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भोजपुरी मंच को बधाई दी। भोजपुरी मंच के इस महत्वपूर्ण समारोह में पश्चिम वर्दवान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की प्रेसिडेंट असीमा चक्रवर्ती,दुर्गापुर नगर निगम प्रशासकिय बोर्ड की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी,आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी अड्डा के चेयरमैन कवि दत्त, दुर्गापुर नगर निगम के वाईस चेयरपर्सन धर्मेन्द्र यादव,पूर्व पार्षद सह बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हलदर,दुर्गापुर दो नंबर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजू सिंह,पश्चिम बंगाल हिंदी प्रकोष्ठ के दुर्गापुर दो नंबर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव,भाजपा के दुर्गापुर के युवा नेता राम लखन सिंह के अलावा विशिष्ट व्यवसायी एस एन मिश्रा,अशोक तिवारी,केडी साव आदि उपस्थित थे। इस मौके पर वर्दवान दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को भी पढ़ा गया। समारोह को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डॉ सत्य देव ओझा,उपाध्यक्ष राम आसन सिंह,गणेश शर्मा,प्रमोद तिवारी,गणेश प्रसाद, मनोज साव,धर्मेन्द्र प्रसाद,अशोक वर्मा,गुप्तेश्वर सिंह,बीबी ओझा,बलराम मिश्र आदि की भूमिका सराहनीय रही। पूरे कार्यक्रम का संचालन मंच के महासचिव विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर ठंडई, मीठा और स्वादिष्ट नाश्ता का सभी लोगों ने आनंद उठाया।
भोजपुरी मंच : होली मिलन , फगुआ और चैता आयोजन में जुटे आम से खास
Reviewed by Bengal Media
on
March 07, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 07, 2026
Rating:

No comments: