जामुड़िया से टिकट मिलने के बाद हरेराम सिंह परिवार संग तारापीठ मंदिर पहुंचे, मां तारा का लिया आशीर्वाद
बीरभूम- जामुड़िया से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर अपने मौजूदा विधायक हरेराम सिंह पर भरोसा जताया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के इस फैसले के बाद इलाके में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
टिकट की घोषणा होते ही जामुड़िया स्थित विधायक कार्यालय में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की और हरेराम सिंह को लगातार बधाइयां दीं।
इसी बीच, विधायक हरेराम सिंह अपने परिवार के साथ चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले बीरभूम के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां तारा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ममता बनर्जी को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री और क्षेत्र की सुख-शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान विधायक हरेराम सिंह बताया की मैं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया। यह सिर्फ मेरा नहीं, जामुड़िया की जनता का सम्मान है। मैं पहले की तरह ही पूरी निष्ठा और ईमानदारी से क्षेत्र के विकास के लिए काम करता रहूंगा। आने वाले समय में जामुड़िया को और बेहतर बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।
फिलहाल, टिकट की घोषणा के बाद जामुड़िया में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी की नजरें अब आगामी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं।
जामुड़िया से टिकट मिलने के बाद हरेराम सिंह परिवार संग तारापीठ मंदिर पहुंचे, मां तारा का लिया आशीर्वाद
Reviewed by Bengal Media
on
March 18, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 18, 2026
Rating:

No comments: