रानीगंज: आगामी ईद पर्व को लेकर रानीगंज थाना परिसर में प्रशासन की ओर से एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न मस्जिद कमिटियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एसीपी सेंट्रल-टू बिमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाना प्रभारी अमित सिन्हा महापात्र, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी सतीनाथ शील, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुज्जमिल साहज़ादा, रानीगंज शहर के तृणमूल अध्यक्ष रंजीत सिंह, पार्षद अख्तरी खातून, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, सचिव अरुणमोई कुंडू रानीगंज थाना नागरिक कमेटी के सदस्यगण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर एसीपी बिमान कुमार मिर्धा ने कहा कि ईद प्रेम, भाईचारे और मिलन का त्योहार है, जिसे रानीगंज में हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।
बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और ट्रैफिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
साथ ही, प्रशासन ने आम लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। रानीगंज पुलिस और नगर निगम ईद के त्योहार को हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षित और भव्य तरीके से मनाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
ईद से पहले रानीगंज में प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई समन्वय बैठक
Reviewed by Bengal Media
on
March 18, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 18, 2026
Rating:

No comments: