Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी का भव्य स्वागत, काली प्रसाद शर्मा ने दी अग्रिम जीत की बधाई

जामुड़िया- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता काली प्रसाद शर्मा ने डॉ. बिजन मुखर्जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान भाजपा नेता डॉ. विजन मुखर्जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जामुड़िया की जनता बदलाव चाहती है और इस बार भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की।
काली प्रसाद शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जामुड़िया विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। वहीं डॉ. बिजन मुखर्जी ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर जामुड़िया में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं और विभिन्न दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय हो गए हैं। इस संवर्धना कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान जिला सदस्य निरंजन सिंह ने कहा कि हम सभी अपने प्रत्याशी से बहुत संतुष्ट हैं और तृणमूल की लंका ढ़हाने के लिए तैयार हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला नेता निरंजन सिंह, अजय रुईदास, तालाबाबू माड्डी, मुनमुन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
जामुड़िया में भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी का भव्य स्वागत, काली प्रसाद शर्मा ने दी अग्रिम जीत की बधाई जामुड़िया में भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी का भव्य स्वागत, काली प्रसाद शर्मा ने दी अग्रिम जीत की बधाई Reviewed by Bengal Media on March 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.