रानीगंज में तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम-आदिवासी समुदाय ने दिया भाईचारे का संदेश
रानीगंज: पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज क्षेत्र के निमचा चुना भट्टी इलाके में रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार पार्टी में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास, जिला परिषद के पूर्त कर्माध्यक्ष स्वरूप बनर्जी, रानीगंज पंचायत समिति के उपाध्यक्ष साबिर अली, तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष शमशाद अंसारी, निमचा केकेएससी के सचिव शिबू यादव, पंचायत सदस्य दीपक पासवान, पंचायत सदस्य विकास सिंह, रानीगंज टाउन तृणमूल के उपाध्यक्ष बापी चक्रवर्ती, तृणमूल नेता प्रकाश चौहान, जेके नगर के नेता सुधीर सिंह, प्रवेश किस्कू, चुन भट्टी मस्जिद कमेटी के इमाम परवेज आलम और मुस्ताक खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन तृणमूल कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव शेरू खान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिरोज खान, मंसूर खान और बंटी खान ने अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर विकास सिंह, शेरू खान और इमाम परवेज आलम ने कहा कि तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और निमचा चुना भट्टी मस्जिद कमेटी के सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आसपास के इलाकों से अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ हिंदू और आदिवासी समाज के लोग भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करना है। भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर अपने त्योहार मनाते हैं। कोई भी ताकत हमें एक-दूसरे से अलग नहीं कर सकती।
रानीगंज में तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम-आदिवासी समुदाय ने दिया भाईचारे का संदेश
Reviewed by Bengal Media
on
March 15, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 15, 2026
Rating:

No comments: