Bengal Media

"Your Voice, Your News"

ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
















जामुड़िया- ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र उत्पादन-उत्पादकता के साथ अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहता है जिसमें महिला सशक्तिकरण एक प्रमुख विषय है। इसी कड़ी में क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विविध आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों को सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से सशक्त होने हेतु जागरूक और प्रोत्साहित किया गया। ग़ौरतलब है कि क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनंत घोष की मुख्य उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न हुआ जहां क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री अमित कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ, शताक्षी महिला मंडल, कुनुस्तोड़िया शाखा की उपाध्यक्षा श्रीमती स्वास्ति सिन्हा भी समारोह में उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत मंगलदीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात समारोह में उपस्थित महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री घोष ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती हैं और वो जिस रूप में भी हों उनका आदर और सम्मान होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं भी काफी सशक्त हैं और डेस्क जॉब के साथ-साथ खदान में मशीन भी चला रही हैं जो महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण है। श्री घोष ने आगे कहा कि भारत तभी विकसित हो सकता है जब इस देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए और यह हम सभी की समन्वित जिम्मेदारी है। वहीं, महाप्रबंधक (संचालन) श्री सिन्हा ने भी महिलाओं के संघर्ष, सादगी और उपलब्धि पर अपने विचार रखे। समारोह में प्रतिभागियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसके विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ उनके स्वास्थ्य जागरूकता हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया और डॉ. मौदीपा बनर्जी ने सभी को संबोधित किया। उपस्थित सभी की वित्तीय समझ को विकसित करने के लिए क्षेत्र की प्रबंधक (वित्त) श्रीमती सलोनी मोदी ने अपना सम्बोधन रखा। क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े के मार्गनिर्देशन, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मौचूमी दास की देखरेख में तथा क्षेत्रीय विप्स संयोजक श्रीमती हर्षणा लाल के सदप्रयास से आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी झलक दिखी जिसे लोगों ने खूब सराहा।
ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन Reviewed by Bengal Media on March 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.