Bengal Media

"Your Voice, Your News"

ईद को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

जामुड़िया- आगामी ईद के मद्देनज़र जामुड़िया थाना की ओर से एक शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जामुड़िया क्षेत्र की विभिन्न मस्जिद कमिटियों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में एसीपी सेंट्रल बिमान कुमार मिर्धा, सीआई मानव दास, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह नाथ ठाकुर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जयप्रकाश दुकानिया, सचिव महेश सवाड़िया, श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी, केंदा फाड़ी प्रभारी मदनमोहन दत्ता, चुरुलिया फाड़ी प्रभारी बुद्धदेव गायन,ट्रैफिक ओसी अनुप कुमार हाती, एमएमआईसी सुब्रतों अधिकारी,बोरो चेयरमैन शेख शानदार सहित जामुड़िया थाना के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
इस मौके पर एसीपी सेंट्रल बिमान कुमार मिर्धा ने कहा कि ईद मिलन और खुशियों का त्योहार है, जिसमें सभी लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल जामुड़िया क्षेत्र में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाला यह त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी।
जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह नाथ ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और लोगों के सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं, ताकि समाज में शांति और समरसता बनी रहे।
एमएमआईसी सुब्रतों अधिकारी ने कहा कि जामुड़िया क्षेत्र की खासियत यह है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और हर त्योहार को एक साथ मनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी ईद का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा।

ईद को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की ईद को लेकर जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की Reviewed by Bengal Media on March 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.