Bengal Media

"Your Voice, Your News"

दुर्गापुर के बांसकोपा टोल प्लाजा पर वार्षिक पास की फीस बढ़ी, एक अप्रैल 2026 से ₹3075 देना होगा

दुर्गापुर- राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए निर्धारित वार्षिक पास (Annual Pass) की फीस को पुनर्निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इस वार्षिक पास की फीस ₹3000 है, जो एक वर्ष या अधिकतम 200 ट्रांजेक्शन तक मान्य रहती है। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से बांसकोपा टोल प्लाजा पर इस वार्षिक पास की नई फीस ₹3075 निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद से सभी वाहन मालिकों और चालकों को नई दर के अनुसार ही वार्षिक पास लेना होगा। इस संबंध में संबंधित वाहन मालिकों और चालकों से पहले से तैयारी करने की अपील की गई है। प्राधिकरण के अनुसार, यह अधिसूचना जनहित में जारी की गई है।
दुर्गापुर के बांसकोपा टोल प्लाजा पर वार्षिक पास की फीस बढ़ी, एक अप्रैल 2026 से ₹3075 देना होगा दुर्गापुर के बांसकोपा टोल प्लाजा पर वार्षिक पास की फीस बढ़ी, एक अप्रैल 2026 से ₹3075 देना होगा Reviewed by Bengal Media on March 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.