आसनसोल- पश्चिम बंगाल के आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र (281) में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ ने आज गहन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
दानिश अज़ीज़ ने गुलजार मोहल्ला और बाबूतलाब इलाके में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपनी पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि AIMIM क्षेत्र के विकास और आम लोगों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रचार के दौरान दानिश अज़ीज़ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे AIMIM को वोट देकर पार्टी को मजबूत करें और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व को और सशक्त बनाएं।
चुनाव नजदीक आने के साथ ही आसनसोल उत्तर में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे क्षेत्र में मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है।
आसनसोल उत्तर में AIMIM का दमदार डोर-टू-डोर कैंपेन, उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ ने मांगा समर्थन
Reviewed by Bengal Media
on
April 07, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 07, 2026
Rating:

No comments: