रानीगंज- रानीगंज के सीआरसोएल गांव स्थित मंडल पाड़ा प्राइमरी स्कूल में समाज सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से स्कूली बच्चों के मिड डे मील के लिए नए बर्तन प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में समाजसेविका चंदा सराफ, जसबीर कौर, उषा भुवालका, सुनीता भुवालका, क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे, सिमरन कौर, रितिका वाधवा और हरप्रीत कौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे ने बताया कि बच्चों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से ये बर्तन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
समाजसेविका जसबीर कौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्य में भाग लेना उनके लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी वे हर जरूरतमंद के लिए तत्पर रहेंगी।
उषा भुवालका ने कहा कि उनकी बेटी अनीशा अपनी टीम के साथ निरंतर समाज सेवा में लगी हुई हैं, और इस नेक कार्य में शामिल होकर उन्हें भी बेहद खुशी हुई। उन्होंने आगे भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।
वहीं, चंदा सराफ ने इस पहल को दिल को छू लेने वाला बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। सुनीता भुवालका ने स्कूली बच्चों को स्टील के बर्तन वितरित किए।
इस पहल से स्कूल के बच्चों को मिड डे मील व्यवस्था में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में इस सामाजिक कार्य की सराहना की जा रही है।
रानीगंज के स्कूल में इनरव्हील क्लब की पहल, मिड डे मील के लिए दिए गए बर्तन
Reviewed by Bengal Media
on
April 07, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 07, 2026
Rating:

No comments: