Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में “श्याम मेटलिक्स फुटबॉल स्कूल” का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका

रानीगंज- श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के CSR विंग श्याम मेटलिक्स फाउंडेशन के अंतर्गरानीगंज में “श्याम मेटलिक्स फुटबॉल स्कूल” का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौकात आज रानीगंज में “श्याम मेटलिक्स फुटबॉल स्कूल” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल फुटबॉल अकादमी के साथ 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए सुव्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों में खेल, विशेषकर फुटबॉल के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा देना तथा उन्हें खेल को एक पेशेवर करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही रानीगंज में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फुटबॉल स्कूल में प्रशिक्षण रॉबिन सेन स्टेडियम में अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री दीपक मंडल के मार्गदर्शन में दिया जाएगा, जिससे बच्चों को उच्च स्तर की कोचिंग प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कुल 29 बच्चों का नामांकन किया गया, जो इस पहल के प्रति बच्चों और अभिभावकों के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें बरो चेयरमैन एम. डी. मुज्जमिल शहज़ादा, प्लांट हेड एस. के. मैती, चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन रोहित खेतान, स्टेडियम कमेटी के सचिव विश्वनाथ बनर्जी और सदस्य तापस तिवारी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
इसके अलावा रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव स्वपन आचार्जी, ए. के. जैन, दीपक यादव, प्रवीण गुप्ता, मंसूर अली, मिथुन दास, कंपनी के CSR एवं प्रशासनिक विभाग के सदस्य, नव-नामांकित खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। रोहित खेतान ने विश्वास जताया कि दीपक मंडल के मार्गदर्शन में बच्चे भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
प्लांट हेड एस. के. मैती ने बताया कि बंगाली नववर्ष के शुभ अवसर पर शुरू किया गया यह सपना अब साकार हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि रानीगंज में सफलता के बाद आसनसोल और दुर्गापुर में भी इसी तरह के प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोलकाता फुटबॉल लीग में भागीदारी के लिए टीम तैयार की जा रही है और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से मान्यता प्राप्त करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी से इस पहल को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई और विश्वास जताया गया कि सामूहिक प्रयास से रानीगंज फुटबॉल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
रानीगंज में “श्याम मेटलिक्स फुटबॉल स्कूल” का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका रानीगंज में “श्याम मेटलिक्स फुटबॉल स्कूल” का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका Reviewed by Bengal Media on April 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.