Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में ‘प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल’ का शुभारंभ, पत्रकारों को मिला मंच

रानीगंज- लंबे समय से प्रतीक्षित रानीगंज के पत्रकारों का सपना आखिरकार साकार हो गया। रानीगंज शहर के षष्ठीगोड़िया क्षेत्र में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ‘प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल’ के अस्थायी कार्यालय का भव्य उद्घाटन रानीगंज बोरो चेयरमैन ने फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। 
इस मौके पर में कोलकाता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता स्वप्निल मुखर्जी, चिकित्सक डॉ. एस. माजी,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सुमन,रानीगंज के वरिष्ठ पत्रकार बिमल देव गुप्ता एवं दलजीत सिंह वाधवा,वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अली हुसैन सहित रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजामिल सहजादा,युवा जिलाध्यक्ष पार्थो देवासी, इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज की अध्यक्ष अनीशा भूबलका दुबे, सचिव श्वेता बर्णवाल, जयदेव खां,धर्मेंद्र राय,सादन कुमार सिंह, संदीप भालोटिया सहित अनेक विशिष्टजन एवं पत्रकार उपस्थित थे,
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आसनसोल, दुर्गापुर और जामुड़िया जैसे क्षेत्रों में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब की सुविधा पहले से उपलब्ध है, किंतु रानीगंज में अब तक इस प्रकार का कोई संगठित मंच नहीं था। इसके अभाव में स्थानीय पत्रकारों को लंबे समय से एक स्थायी केंद्र की कमी महसूस हो रही थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल’ इस कमी को दूर करते हुए पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित होगा। 
यह क्लब न केवल पत्रकारों के आपसी संवाद और सहयोग का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक मुद्दों, आपात परिस्थितियों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर त्वरित समन्वय और सक्रिय भूमिका भी निभाएगा। अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रानीगंज में प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों की पेशागत एकता को सुदृढ़ करेगी और मीडिया तथा समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
रानीगंज में ‘प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल’ का शुभारंभ, पत्रकारों को मिला मंच रानीगंज में ‘प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल’ का शुभारंभ, पत्रकारों को मिला मंच Reviewed by Bengal Media on April 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.